लाइव न्यूज़ :

'कल को अगर तबरेज का बेटा बदला ले तो ये न कहना कि मुसलमान आतंकवादी होते हैं' वीडियो टिकटॉक पर डालने वालों पर FIR

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2019 09:28 IST

मीडिया ऐप टिकटॉक के जरिये जारी संक्षिप्त वीडियो में पांच युवक यह कहते हुए दिख रहे हैं, "तुमने भले ही मासूम तबरेज अंसारी को मार दिया हो, लेकिन अगर कल उसका बेटा बदला लेता है तो यह मत कहना कि सभी मुसलमान आतंकवादी होते हैं।"

Open in App

झारखंड के तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले का बदला लेने से जुड़े कथित टिकटॉक वीडियो को लेकर मुंबई पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस बीच, यह आरोप लगने के बाद कि वीडियो में दिख रहे लोग जी म्यूजिक कंपनी की एलबमों में काम कर रहे हैं, जी ने उनके साथ अपने वीडियो सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिए हैं।मीडिया ऐप टिकटॉक के जरिये जारी संक्षिप्त वीडियो में पांच युवक यह कहते हुए दिख रहे हैं, "तुमने भले ही मासूम तबरेज अंसारी को मार दिया हो, लेकिन अगर कल उसका बेटा बदला लेता है तो यह मत कहना कि सभी मुसलमान आतंकवादी होते हैं।"पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि क्योंकि यह "घृणास्पद" वीडियो दो समुदायों के बीच शांति भंग कर सकता है और सांप्रदायिक तनाव भड़का सकता है, लिहाजा हमने इस वीडियो को पोस्ट करने वाले टिकटॉक अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो को बनाने वाले और इसमें दिख रहे व्यक्तियों की तलाश जारी है।कौन थे तबरेज को मारने वाले-दैनिक मजदूरी से लेकर बेरोजगार तक। रेलवे के गैंगमैन से लेकर किसान तक। ये वो 11 लोग हैं जिन्हें झारखंड में तबरेज अंसारी की मॉब लिंचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 जून को भीड़ ने तबरेज अंसारी को चोरी के आरोप में पकड़ा और पिटाई की। उससे जबरदस्ती 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए लगवाए। 22 जून को झारखंड अस्पताल में तबरेज की मौत हो गई। (एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर