लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में तीन प्रकार के अधिकारी, इनमें से एक को काम रोकने में मजा आता है : चौहान

By भाषा | Updated: October 13, 2021 22:05 IST

Open in App

भोपाल, 13 अक्टूबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि तीन प्रकार के अधिकारी होते हैं, जिनमें से एक वे अधिकारी होते हैं जिन्हें काम रोकने में मजा आता है और नियम कानून का हवाला देकर काम को ऐसे अटकाते हैं कि काम निकलवाने में ही लोगों को पसीना आ जाता है।

चौहान ने यह बात संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा मध्य प्रदेश के चयनित 38 विद्यार्थियों के सम्मान में भोपाल में आयोजित कार्यक्रम "सफलता के मंत्र" में कही।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे मुख्यमंत्री बने 15 साल हो गये। मैं अफसरों को जानता हूं कि कौन कैसा होता है। तीन तरह के होते हैं। एक वो होते हैं जो रूटीन का काम करते रहते हैं कि कौन ज्यादा चक्कर में पडे़। जितना (काम) आ जाए, कर करा लो।’’

चौहान ने कहा, ‘‘दूसरे वो होते हैं जिन्हें काम रोकने में मजा आता है। होने नहीं देना। नियम कानून का हवाला देकर ऐसे (काम) अटकाते हैं कि (काम) निकलवाने में ही लोगों को पसीना आ जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘और तीसरे ऐसे होते हैं जो समस्या होने या नियम प्रक्रिया न होने पर भी उसमें से भी रास्ता निकालकर वांछित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए फैसले देते हैं। हम हैं तो करने से लिए हैं।’’

चौहान ने कहा कि एक जिलाधिकारी अगर चाहे तो पूरे जिले को बदल कर रख सकते हैं। कई अधिकारियों ने विकास एवं लोगों का भला कर इतिहास रचा है।

उन्होंने कहा कि नियम से रास्ते निकालकर लोगों का भला किया जा सकता है।

यूपीएससी में चयनिक विद्यार्थियों से चौहान ने कहा, ‘‘सिविल सर्विसेज धन कमाने का नहीं, प्रदेश और देश बनाने का करियर है। इसमें आपको लोगों की जिंदगी बदलने का अवसर मिलता है। हमें समस्या का समाधान निकालने के लिए काम करना चाहिए। जहां चाह है, वहां राह है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विकास के लिए ललक ऐसी कि कई अधिकारियों ने प्रतिमान स्थापित किए हैं। उन्हें अब लोग देवता की तरह पूजते हैं। एक नहीं, अनेक अफसर ऐसे हुए, जिन्होंने लोगों की जिंदगी बदलने का काम किया। मेरे बच्चों, तुम भी ऐसे ही काम करना, जिससे गरीबों की जिंदगी बदले और प्रदेश का नवनिर्माण हो।’’

चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश से प्रतिवर्ष औसत रूप से 15 से 20 विद्यार्थी यूपीएससी की परीक्षा में चुने जाते हैं। प्रदेश में पहली बार यूपीएससी की परीक्षा में 38 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। यह प्रदेश के लिए गौरव पूर्ण उपलब्धि है। चयनित विद्यार्थियों का सम्मान होने से अन्य विद्यार्थी भी इस तरह की सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा ग्रहण करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण