लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने IPS के भाई समेत तीन आतंकियों को किया ढेर, बाकियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन जारी 

By सुरेश डुग्गर | Updated: January 22, 2019 18:14 IST

शोपियां में आज सुबह सेना की 44 आरआर, पैरा कमांडो और एसओजी के एक संयुक्त कार्यदल ने शिरमाल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान में मुठभेड़ सुबह आठ बजे शुरु हुई थी।

Open in App

सुरक्षाबलों ने दो दिनों में 6 आतंकियों का सफाया कर दिया है। मंगलवार को भी उन्होंने दक्षिण कश्मीर के हेफ शिरमाल शोपियां में एक आईपीएस के आतंकी भाई को उसके दो अन्य साथियों को मार गिराया। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी भी जख्मी हो गया। फिलहाल, सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकियों के अन्य साथियों की धरपकड़ के लिए अपना अभियान जारी रखा हुआ। मुठभेड़स्थल पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई में नौ लोग जख्मी हो गए इनमें 4 पत्रकार भी शामिल हैं।

शोपियां में आज सुबह सेना की 44 आरआर, पैरा कमांडो और एसओजी के एक संयुक्त कार्यदल ने शिरमाल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान में मुठभेड़ सुबह आठ बजे शुरु हुई थी।

करीब दो घंटे तक चली इस मुठभेड़ में आतंकी ठिकाना भी तबाह हो गया और तीन आतंकी मारे गए। इस दौरान एक जवान भी जख्मी हुआ। संबधित सूत्रों की मानें दो आतंकी वहां से भागने में कामयाब रहे हैं। उन्हें पकड़ने सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रखा है। 

मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान शमस उल हक मेंगनु पुत्र मोहम्मद रफीक मेंगनू के रुप में हुई है। वह निकटवर्ती द्रगड़ गांव का रहने वाला था। शमस का बड़ा भाई बैच 2012 का आईपीएस अधिकारी है और इन दिनों पूर्वाेत्तर भारत में कहीं तैनात है।

आतंकी बनने से पहले शमस उल हक श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र जकूरा में स्थित एक सरकारी संस्थान में बैचलर्स ऑफ यूनानी मेडिसन एंड सर्जरी की पढ़ाई कर रहा था। वह 22 मई 2018 को कश्मीर विश्वविद्यालय परिसर से गायब हुआ था और कुछ ही दिनों बाद सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल होने के साथ उसके आतंकी बनने की पुष्टि हुई थी। आतंकी संगठन ने उसका नाम बुरहान सानी रखा था। उसके साथ मारे गए अन्य दो आतंकियों की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है।

इस बीच, मुठभेड़स्थल पर पत्थरबाजों पर की गई कार्रवाई में नौ लोग जख्मी हुए जिनमें चार स्थानीय पत्रकार भी शामिल हैं जो मुठभेड़ की कवरेज के लिए गए थे।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी