लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, तीन आतंकी ढेर, इस साल अभी तक 10 आतंकी मारे गए

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 29, 2021 18:44 IST

मारे गए आतंकियों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। वह किस आतंकी संगठन से ताल्लुक रखते थे, यह भी पता नहीं चला है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर के पुलिस महानिरीक्षण विजय कुमार ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है।सुरक्षाबलों को त्राल के मंदोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की।

जम्मू, 29 जनवरी। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने अवंतिपोरा के त्राल इलाके में तीन आतंकियों को मार दिया है। यह मुठभेड़ कुछ ही मिनटों तक चली थी। इसके साथ ही कश्मीर में इस साल मरने वाले आतंकियों की संख्या 10 हो गई है। सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि आतंकियों की पहचान होने ही इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

इलाके की घेराबंदी के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालने से पहले आतंकियों को समर्पण करने का मौका दिया। बावजूद इसके फायरिंग जारी रही। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और तीन आतंकियों को मार गिराया। दरअसल, शुक्रवार को सुरक्षा बलों के जवान और पुलिस ने संयुक्त रूप से अतंतीपोरा जिले के मंडुरा के एक इलाके की घेराबंद कर सघन तलाशी अभियान छेड़ दिया। 

घेरा बढ़ता देख छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान उम्मीद की जा रही थी कि सुरक्षा बलों के घेरे में दो से तीन आतंकी छिपे हैं। आखिरकार सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली। तीन आतंकी ढेर कर दिए गए। अभी माने गए आतंकियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

टॅग्स :भारतजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट10 मैचों में 17 विकेट, WPL 2026 में मचाया था तहलका, अब T20 वर्ल्ड कप के लिए पहली बार भारतीय टीम में मिली जगह

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

भारतJammu-Kashmir Weather: मई में भारी बारिश का अनुमान, क्या मार्च-अप्रैल की 24% कमी की हो पाएगी भरपाई?

पूजा पाठकैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण से चयन प्रक्रिया तक, यहाँ है स्टेप-बाय-स्टेप पूरी गाइड

भारतJammu-Kashmir: फाइलों में 'घर वापसी', जमीन पर सन्नाटा: ₹1618 करोड़ स्वाहा, पर घाटी लौटे सिर्फ 3 परिवार

भारत अधिक खबरें

भारतNEET UG 2026 Exam Today: एग्जाम सेंटर में 1:30 बजे बंद हो जाएंगे गेट, NTA ने जारी की फाइनल वार्निंग

भारतVivek Vihar Fire Tragedy: अपनों के शव तक नहीं पहचान पा रहे परिजन, विवेक विहार अग्निकांड में 9 जिंदगियां राख; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

भारतBengal Election 2026: री-पोलिंग के बावजूद फाल्टा में 21 मई को फिर से मतदान, 285 बूथों पर होगी वोटिंग; जानें कब जाएंगे नतीजे

भारतDelhi: विवेक विहार में आग का तांडव, इमारत में झुलसे 9 लोग; 12 से ज्यादा का रेस्क्यू

भारतपंजाब में संदीप पाठक के खिलाफ मुकदमा, आम आदमी पार्टी-भाजपा में रार तेज, जानें घटनाक्रम?