लाइव न्यूज़ :

सहारनपुर में करीब एक किलोग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 9, 2021 17:40 IST

Open in App

सहारनपुर, नौ फरवरी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की अपराध शाखा एवं जनकपुरी थाने की पुलिस ने संयुक्त करते हुए तीन कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 1.077 किलोग्राम स्मैक बरामद की है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) विनीत भटनागर ने ‘पीटीआई्-भाषा’ को बताया कि एक मुखबिर की सूचना पर जनकपुरी थाना की पुलिस और अपराध शाखा की टीम ने राकेश केमिकल्स के पास वाहनों की जांच की और सेंट्रो कार से आ रहे गंगोह निवासी उस्मान, नकुड थाना क्षेत्र निवासी जावेद और सताब को पकड़ा जो सेंट्रो कार से आ रहे थे।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को कार से 1077 ग्राम स्मैक मिली जिसकी कीमत दो करोड़ रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ उनके, फोन, मादक पदार्थ और सेंट्रो कार जब्त कर ली है।

पुलिस के मुताबिक पुछताछ के दौरान कथित तस्करों ने बताया वे स्मैक बरेली से लेकर आये थे जिसकी बिक्री उधिक कीमत पर नकुड़, गंगोह, चिलकाना क्षेत्र में की जानी थी।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे