लाइव न्यूज़ :

बिहार के वैशाली जिले में बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत, दो व्यक्ति झुलसे

By एस पी सिन्हा | Updated: July 15, 2023 17:16 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौसीमां गांव में दोपहर करीब 1 बजे बिजली की चपेट में आने से मां-बेटे और बहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के दो और लोग गंभीर जख्मी हैं

Open in App
ठळक मुद्देबिजली की चपेट में आने से मां-बेटे और बहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गईजबकि परिवार के दो और लोग गंभीर जख्मी हैंघटना को लेकर कोहराम मचा है, पूरे गांव में हाहाकार मची है

पटना:बिहार में वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के चौसीमां गांव में बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौसीमां गांव में दोपहर करीब 1 बजे बिजली की चपेट में आने से मां-बेटे और बहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के दो और लोग गंभीर जख्मी हैं। घटना को लेकर कोहराम मचा है। पूरे गांव में हाहाकार मची है। 

मृतकों की पहचान बाल सिंह के 60 साल की पत्नी कुसमी देवी, बेटा धर्मेंद्र कुमार और धर्मेंद्र कुमार की पत्नी सुमन देवी के रूप में हुई है। जबकि पंकज कुमार और निधि कुमारी बुरी तरीके से झुलस गई है। 

घटना कैसे घटी, इसकी सही जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही है क्योंकि घटना को लेकर कोहराम मचा है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि पूरे घर में बिजली का करंट प्रवाहित हो गया होगा। संभावना जताई जा रही है कि घर के किसी एक सदस्य को बिजली की करंट की चपेट में आ जाने पर अन्य लोग बचाने गए होंगे, ऐसे में वो भी करंट की चपेट में आ गए होंगे। 

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जंदाहा थाने के पुलिस अधिकारी घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

टॅग्स :बिहारवैशाली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर