लाइव न्यूज़ :

पूर्वी दिल्ली में आग लगने की घटना में तीन लोग झुलसे

By भाषा | Updated: October 3, 2021 10:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में रविवार सुबह एक गेस्टहाउस में आग लगने की घटना में तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब पांच बजे फोन पर आग लगने की सूचना मिली, इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया।

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिजली के मीटर में आग लग गई थी जिसके बाद यह गेस्टहाउस के रिसेप्शन, लॉबी और अन्य हिस्से में फैल गई। हालांकि सुबह करीब सात बजे आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि घटना में तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि पांच मंजिला गेस्टहाउस को दमकल विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिले बगैर ही चलाया जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर