लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में नकली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, 28 से ज्यादा बीमार

By भाषा | Updated: April 30, 2019 16:17 IST

Open in App

ओडिशा के भद्रक जिले में ‘‘चुनाव खत्म होने के बाद की दावत’’ में कथित तौर पर नकली शराब पीने से मंगलवार को कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य बीमार पड़ गए। यह घटना राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के लिए मतदान खत्म होने के बाद सोमवार देर रात की है।

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि पीड़ितों ने राज्य में सोमवार को मतदान से पहले राजनीतिक दलों द्वारा दिए पैसों से शराब खरीदी थी। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। उप मंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) उमाकांत मोहराना ने कहा, ‘‘ हमें पता चला है कि जिले के तिहिड़ी पुलिस थानाक्षेत्र में दौलतपुर गांव के लोगों ने चुनाव के बाद दावत के लिए एक स्थानीय बाजार से शराब खरीदी थी। जिला प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।’’

आबकारी सचिव निकुंज बिहारी धाल ने कहा कि राजस्व, स्वास्थ्य, आबकारी और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि मतदान खत्म होने के बाद यह घटना हुई तो हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं।’’ एसडीपीओ ने बताया कि तीन लोगों की भद्रक में एक अस्पताल में मौत हो गई जबकि अन्य की कटक जाने के रास्ते में मौत हो गइ्र। तिहिड़ी पुलिस थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभांशु मिश्रा ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

आबकारी आयुक्त उपेंद्र एस पुनिया घटना के बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया कि फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और उसने टेस्ट के लिए नमूने लिए हैं। उन्होंने बताया कि भद्रक में बीमार पड़ने के बाद करीब 40 लोगों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया और अभी 28 लोगों का उपचार चल रहा है।

अतिरिक्त जिला चिकित्सा अधिकारी पी के खुंटिया के अनुसार ग्रामीणों ने सोमवार रात शराब पीने के तुरंत बाद पेट दर्द और कुछ नजर ना आने की शिकायत की। इसके तुरंत बाद उन्हें भद्रक जिला मुखयालय अस्पताल ले जाया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन ने मौतों की वजह पता लगाने और हादसे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं।

पुनिया ने बताया कि एकत्रित नमूनों की जांच और मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर साफ हो पाएगी। एसडीपीओ ने बताया कि घटना से नाराज ग्रामीणों ने भद्रक चंदाबली मार्ग को जाम कर दिया जिससे वहां यातायात लगभग ठप पड़ गया। 

टॅग्स :ओड़िसाशराब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर