लाइव न्यूज़ :

दलित युवक की हत्या के दोषी तीन लोगों को उम्रकैद

By भाषा | Updated: January 30, 2021 20:08 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 30 दिसंबर बलिया की स्थानीय अदालत ने एक दलित युवक की हत्या के करीब साढ़े पांच साल पुराने मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

अपर शासकीय अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उभांव थाना क्षेत्र के बिल्थरारोड कस्बे में तीन अगस्त 2015 की शाम को बच्चों के विवाद में नीरज (22) नामक दलित युवक का अपहरण कर उसकी चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी और तथा शव को कस्बे के बीबीपुर मुहल्ले में झाड़ी में फेंक दिया गया था।

इस मामले में घटना के अगले दिन मृतक के पिता बैजनाथ ने छह लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 364 , 302 , 120 बी व 201 तथा एससी/ एसटी अधिनियम की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज कराया।

गुप्ता ने बताया कि अपर जिला न्यायाधीश दिनेश कुमार मिश्र ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद व साक्ष्यों के परिशीलन के बाद शुक्रवार को आरोपी एजाज अहमद, अजहर और गोल्डेन उर्फ अमीर को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास तथा 20-20 हजार रुपये जुर्मााने की सजा सुनाई।

उन्होंने बताया कि अदालत ने दो अन्य आरोपियों एजाजुद्दीन शेख और सद्दाम को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया। इस मामले में एक आरोपी का मामला किशोर न्यायालय में विचाराधीन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई