लाइव न्यूज़ :

अंडमान में कोविड-19 के तीन नए मामले, कुल मामले बढ़कर 4,966 हुए

By भाषा | Updated: January 13, 2021 10:54 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 13 जनवरी अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 4,966 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान करने के क्रम में ये नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में वायरस से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और मृतक संख्या अब भी 62 है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को दो और लोग संक्रमण मुक्त हुए। केन्द्र शासित प्रदेश में कुल 4,886 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 18 लोगों का अभी कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अभी तक कुल 1,96,859 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। यहां संक्रमण की दर 2.52 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम