लाइव न्यूज़ :

सबरीमला मुद्दे को लेकर केरल विधानसभा में शोरगुल, UDF के तीन विधायकों ने शुरू किया ‘सत्याग्रह’

By भाषा | Updated: December 3, 2018 15:00 IST

पिछले दिनों के विपरीत सदन में माकपा की अगुवाई वाली एलडीएफ के सदस्य अपनी सीटों पर खड़े हो गये और विपक्ष के सदस्यों के साथ उनकी जुबानी जंग शुरू हो गई जिस पर अध्यक्ष ने दोनों पक्षों को चेतावनी दी।

Open in App

सबरीमला मंदिर मुद्दे को लेकर सोमवार को केरल विधानसभा में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला के बीच तीखी नोंक-झोंक हो गई जिसके कारण सदन की कार्यवाही चौथे दिन भी बाधित हुई। यूडीएफ के तीन विधायकों ने सबरीमला मंदिर मुद्दे को लेकर सदन के प्रवेश द्वार पर अनिश्चितकालीन ‘सत्याग्रह’ भी शुरू कर दिया।

बैठक के दौरान नोंकझोंक लगातार जारी रहने के बाद कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्ष यूडीएफ के विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके कारण विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

पिछले दिनों के विपरीत सदन में माकपा की अगुवाई वाली एलडीएफ के सदस्य अपनी सीटों पर खड़े हो गये और विपक्ष के सदस्यों के साथ उनकी जुबानी जंग शुरू हो गई जिस पर अध्यक्ष ने दोनों पक्षों को चेतावनी दी।

प्रश्नकाल शुरू होते ही चेन्नीतला ने विधानसभा अध्यक्ष को सूचित किया कि विपक्ष सदन की कार्रवाई चलाने में सहयोग करने के लिए तैयार है।

उन्होंने बताया कि तीन विधायक वी एस शिवकुमार (कांग्रेस), पराक्कल अब्दुल्ला (आईयूएमएल) और एन जयराज (केसी एम) ने सबरीमला में सरकार द्वारा निषेधाज्ञा वापस नहीं लिये जाने के कारण विधानसभा के द्वार पर ‘सत्याग्रह’ शुरू किया है। उन्होंने कहा कि सत्याग्रह पर बैठे विधायक तीर्थयात्रियों के लिए और सुविधाओं की भी मांग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सचिवालय के सामने प्रदर्शन कर रही है जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ के विधायक विधानसभा में ‘सत्याग्रह’ कर रहे हैं।

टॅग्स :सबरीमाला मंदिरकेरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर