लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक: बैट्री चोरी के आरोप में लोगों ने तीन नाबालिग लड़कों को नंगा कर रोड पर घुमाया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 16, 2021 21:28 IST

बिहार के गया जिले में बैट्री चोरी के आरोप लगे तीन नाबालिग लड़कों को नंगा कर रोड पर घुमाने का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस बेखबर रही।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने एक्शन लेने की बात कही है।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।ई-रिक्शा की बैट्री चोरी के आरोप में लोगों ने इन तीनों बच्चों को पकड़ा।

बिहार के गया जिले बोधगया थाना इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरत में डाल दिया है। इसमें ई-रिक्शा की बैट्री चोरी के आरोप में लोगों ने गांव के ही तीन नाबालिग लड़कों को नंगा कर सड़कों पर घुमाया। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया। 

जांच में पता चला कि वायरल वीडियो बोधगया के एक मोहल्ले का है। शनिवार को इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि इन तीनों किशोरों पर ई रिक्शा के बैट्री चोरी करने का आरोप था। चोरी का आरोप लगाने के बाद लोगों ने पहले बच्चों के एक-एक कर उनके कपडे उतरवा दिए। इसी हालत में इन लडकों को सडकों पर घुमाया गया। दिनदहाडे हुई इस घटना से पुलिस बेखबर रही। इस दौरान वहां भारी भीड भी इन किशोरों के साथ चल रही थी। लेकिन किसी को भी इन लडकों की हालत पर दया नहीं आई। 

नाबालिग लडकों के साथ हुई इस घटना का जो वीडियो वायरल हुआ है। उसमें नजर आ रहा है कि सडक पर भारी भीड चल रही है और इन लडकों को जकडकर उन्हें घुमाया जा रहा है। इस घटना का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद गया जिले के एसएसपी आदित्य कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल आदेश देकर भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कराई। 

उन्होंने बताया कि इसे लेकर बोधगया थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है। अब तक की गई कार्रवाई में जो लोग वीडियो में दिख रहे हैं, उनकी पहचान कर ली गई है। पुलिस ने पहचान करते हुए नाबालिग को नंगा घुमाने वाले आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे