लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में प्रतिबंधित संगठन एनएलएफटी के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 2, 2020 15:16 IST

एसपी ने बताया, ‘‘हमने उनके पास से एक पिस्तौल, छह कारतूस, बैंक की कई पासबुक, सिम कार्ड और उगाही के नोटिस, उगाही की रकम के चार्ट समेत कई अन्य दस्तावेज जब्त किए।’’ गिरफ्तार किए गए तीनों एनएलएफटी उग्रवादियों के खिलाफ देशद्रोह, उगाही और गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पिछले साल 18 दिसंबर को एनएलएफटी ने त्रिपुरा से लोकसभा सांसद रेबती मोहन को संसद में नागरिकता (संशोधन) कानून के पक्ष में मतदान करने के लिए ‘‘धमकी भरा नोटिस’’ दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देएनएलएफटी के स्वयंभू महासचिव डी उमथाई द्वारा जारी नोटिस में सांसद को इसके लिए ‘‘गंभीर परिणाम भुगतने और सामाजिक बहिष्कार’’ की धमकी दी गई थी।एनएलएफटी की स्थापना 12 मार्च, 1989 को हुई थी और धनंजय रेयांग इसका स्वयंभू अध्यक्ष था।

प्रतिबंधित संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) के तीन उग्रवादियों को उत्तर त्रिपुरा जिले से गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार एवं गोलाबारूद जब्त किए गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उत्तर त्रिपुरा जिले के पुलिस अधीक्षक भानुपदा चक्रवर्ती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने पानीसागर रेलवे स्टेशन पर छापा मारकर एनएलएफटी के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए दोनों उग्रवादियों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने धर्मनगर रेलवे स्टेशन पर छापा मारा और एनएलएफटी के एक अन्य उग्रवादी को गिरफ्तार किया।

एसपी ने बताया, ‘‘हमने उनके पास से एक पिस्तौल, छह कारतूस, बैंक की कई पासबुक, सिम कार्ड और उगाही के नोटिस, उगाही की रकम के चार्ट समेत कई अन्य दस्तावेज जब्त किए।’’ गिरफ्तार किए गए तीनों एनएलएफटी उग्रवादियों के खिलाफ देशद्रोह, उगाही और गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पिछले साल 18 दिसंबर को एनएलएफटी ने त्रिपुरा से लोकसभा सांसद रेबती मोहन को संसद में नागरिकता (संशोधन) कानून के पक्ष में मतदान करने के लिए ‘‘धमकी भरा नोटिस’’ दिया था।

एनएलएफटी के स्वयंभू महासचिव डी उमथाई द्वारा जारी नोटिस में सांसद को इसके लिए ‘‘गंभीर परिणाम भुगतने और सामाजिक बहिष्कार’’ की धमकी दी गई थी। एनएलएफटी की स्थापना 12 मार्च, 1989 को हुई थी और धनंजय रेयांग इसका स्वयंभू अध्यक्ष था। वर्ष 1997 में गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून और बाद में आतंकवाद रोकथाम कानून (पोटा) के तहत संगठन को प्रतिबंधित किया गया। पिछले साल अगस्त में एनएलएफटी के 88 उग्रवादियों ने राज्य सरकार के सामने हथियार सहित आत्मसमर्पण किया था। 

टॅग्स :त्रिपुराआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारतस्टेट जांच एजेंसी ने कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क पर शिकंजा कसा, पीओके-स्थित लश्कर आपरेटिव की संपत्ति कुर्क की

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतDHARMANAGAR Bypoll result: 18290 वोट से मारी बाजी, चक्रवर्ती ने अमिताभ दत्ता को हराया

विश्वपाकिस्तान पुलिसः 200 से अधिक खुफिया जानकारी, पंजाब में 21 आतंकवादी अरेस्ट, लाहौर से टीटीपी आतंकवादी पीर शम्स और बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से पकड़ा

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी