लाइव न्यूज़ :

पंजाब में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की खुदकुशी

By भाषा | Updated: January 5, 2021 18:21 IST

Open in App

नवांशहर (पंजाब), पांच जनवरी पंजाब में नवांशहर के मालपुर अरकान गांव में जहरीले पदार्थ का सेवन करके एक परिवार के तीन सदस्यों ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जीत राम (80), उनकी पत्नी चन्ना देवी (78) और उनकी बेटी यमुना देवी (42) घर में बिस्तर पर मृत मिली हैं।

उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने उन्हें सोमवार शाम से नहीं देखा था, जिसके बाद वे उनके मकान से सटी हुई इमारत से छत के जरिए घर में दाखिल हुए। उन्हें वहां पर शव पड़े हुए मिले।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक, बुजुर्ग दंपत्ति ने अपनी बेटी की शादी तय कर दी थी और उसकी शादी 10 जनवरी को होनी थी। लेकिन वह शादी नहीं करना चाहती थी, बल्कि अपने बुजुर्ग माता-पिता की सेवा करना चाहती थी।

थानेदार (सदर) सरबजीत सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब