ओडिशा के मलकानगिरि जिले में तीन माओवादी मारे गए

By भाषा | Published: October 12, 2021 01:16 PM2021-10-12T13:16:33+5:302021-10-12T13:16:33+5:30

Three Maoists killed in Odisha's Malkangiri district | ओडिशा के मलकानगिरि जिले में तीन माओवादी मारे गए

ओडिशा के मलकानगिरि जिले में तीन माओवादी मारे गए

भुवनेश्वर, 12 अक्टूबर ओडिशा के मलकानगिरि जिले में तुलसी वन क्षेत्र में गोलीबारी के दौरान दो महिलाओं समेत तीन माओवादी मारे गए। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

डीजीपी अभय ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान समूह की एक संयुक्त टीम और मलकानगिरि जिला स्वयंसेवक बल ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि ओडिशा और आंध्र प्रदेश की सीमा पर केरीमीती गांव के समीप जंगल में जवानों की मौजूदगी की जानकारी पाकर माओवादियों ने गोलीबारी शुरू की, जिस पर सुरक्षा बलों ने प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने बताया कि तीनों माओवादियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके शव बरामद कर लिये गये। घटना स्थल से दो बंदूकें भी मिली हैं। डीजीपी ने बताया कि तलाशी अभियान अब भी जारी है क्योंकि इस क्षेत्र में 30-40 नक्सलियों की मौजूदगी का संदेह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three Maoists killed in Odisha's Malkangiri district

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे