लाइव न्यूज़ :

दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 21, 2021 23:14 IST

Open in App

समस्तीपुर, 21 जून बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत आधारपुर पंचायत में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में सोमवार को हुई हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत हो गयी ।

पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह ढिल्लों ने क्षेत्र में स्थिति को सामान्य बताते हुए कहा कि पुलिस महानिरीक्षक अभिताभ कुमार और जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने इलाके का दौरा किया है।

मृतकों की शिनाख्त श्रवण कुमार और आधारपुर पंचायत के उपमुखिया मोहम्मद हसनैन की पत्नी सनोवर खातून एवं उनके भतीजे मोहम्मद तमन्ने के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद हसनैन और श्रवण कुमार साथ में कारोबार करते थे और सोमवार को करीब 11 बजे आपसी विवाद में हसनैन ने श्रवण को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना के प्रतिशोध में श्रवण के परिजन और उनके अन्य सहयोगियों ने उपमुखिया के घर पर हमला बोल दिया जिसमें उनकी पत्नी और भतीजे की मौत हो गयी ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम