लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में बदनावर के पास वैन पलटने से तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 2, 2021 13:06 IST

Open in App

मध्य प्रदेश के धार जिले में बृहस्पतिवार तड़के एक वैन के पलट जाने से राजस्थान के रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। बदनावर पुलिस थाने के निरीक्षक सीबी सिंह ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर बदनावर और बोराली गांव के बीच हुआ। हादसे में पीड़ित लोग राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा कस्बे रहने वाले हैं और मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि वैन में नौ लोग सवार थे। वैन चालक को नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे में किशोर लाल (45), कमल धाकड़ (12) और रामकन्या धाकड़ (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों को बदनावर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर