लाइव न्यूज़ :

एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट में तीन की मौत, चार घायल

By भाषा | Updated: November 15, 2020 16:58 IST

Open in App

तिरुवन्नमलाई(तमिलनाडु), 15 नवंबर तिरुवन्नमलाई के समीप अरनी इलाके में एक घर में रविवार को घरेलू एलपीजी सिलेंडर फटने के बाद दीवार ढहने से आठ वर्षीय बच्चे और उसकी मां सहित तीन लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इस हादसे की जांच की जा रही है। हादसे के पीछे का कारण गैस रिसाव हो सकता है।

सिलेंडर फटने से घर को दो हिस्सों में बांटने वाली दीवार ढह गई। दीवार के एक तरफ मकान मालिक और दूसरा तरफ किराएदार रहते थे।

अधिकारी ने बताया कि दीवार गिरने से किराएदार जे कामाची, उसके बेटे जे हेमानाथ और पड़ोसी एस चंद्रा की मौत हो गई। कामाची के पति एम जानकीरमन और दूसरा बेटा जे सुरेश (15) इस हादसे में घायल हो गए।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘विस्फोट में पुधुकाकुर रोड पर स्थित इस घर की मालकिन डी मुक्ताबाई 90 प्रतिशत और उनकी 15 वर्षीय बेटी डी मीना 50 प्रतिशत तक झुलस गई।

उन्होंने कहा कि अरनी के एक सरकारी अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद सभी घायलों को पड़ोसी वेल्लोर में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

इन मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कामाची और चंद्रा के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की।

इस दुर्घटना के बारे में जानने के बाद पलानीस्वामी ने कहा कि उन्होंने जिले से आए हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ कार्य विभाग के मंत्री सेवुर रामचंद्रन और कलेक्टर को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य करने और घायलों के लिए बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पलानीस्वामी ने लोगों से भी अपील की कि वे अपने घरों में एलपीजी सिलेंडरों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें।

पीएमके के संस्थापक नेता एस रामदास ने सरकार से आग्रह किया कि वह दुर्घटना के पीड़ितों को 25 लाख रुपये और घायलों के लिए 10 लाख रुपये की सहायता प्रदान करें और तत्काल प्रभाव से क्षतिग्रस्त मकानों का पुनर्निर्माण करवाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल