लाइव न्यूज़ :

कांवडि.यो में आपसी विवाद में तीन घायल, एक की मौत

By भाषा | Updated: March 5, 2021 13:19 IST

Open in App

बाराबंकी, (उप्र) पांच मार्च उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के थाना मसौली क्षेत्र के भयारा गांव मोड़ पर शुक्रवार की सुबह तहसील रामनगर में स्थित लोधेश्वर महादेव के दर्शन के लिए जा रहे एक कांवड़िए ने मामूली विवाद के बाद अपने साथियों पर कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया, जिससे इस घटना में एक कावड़िये की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये । पुलिस ने इहसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि हले में गंभीर रूप से घायल हुये तीनों कावड़ियों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो अन्य घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घायलों का हालचाल लिया और स्थानीय पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि हादसे में मरने वाले की पहचान विपिन यादव (22) के रूप में की गयी है और वह प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला था । उन्होंने बताया कि घायल दोनों व्यक्ति हरदोई जिले के रहने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर