लाइव न्यूज़ :

सड़क दुर्घटना में कांग्रेस विधायक के पुत्र समेत तीन की मौत

By भाषा | Updated: August 24, 2021 12:46 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क दुर्घटना में कांग्रेस विधायक के पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तानाखार गांव के करीब देर रात कार और बस के बीच हुई टक्कर में कार सवार मरवाही क्षेत्र के कांग्रेस विधायक के पुत्र समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल में कार्यरत थे, घटना के बाद से बस चालक फरार हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के बांगो विद्युत विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता और मरवाही विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव का पुत्र प्रवीण कुमार ध्रुव (32 वर्ष) अपने सहयोगी अधिकारी कुशल कुमार कंवर (32 वर्ष) तथा कर्मचारी शंकर सिंह पोर्ते (28 वर्ष) के साथ बिंझरा गांव गये थे। उन्होंने बताया कि वापसी में जब वह तानाखार गांव के करीब पहुंचे तब उनकी कार विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गई और इस घटना में कार सवार तीनों की मौके पर मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया की सभी शव कार में फंस गए थे और कार को कटर से काटने के बाद शवों को बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद से बस चालक फरार है तथा पुलिस ने मामला दर्ज कर बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में नहीं है सबकुछ ठीक, पार्टी MLA सुरेंद्र कुशवाहा ने की मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात, अटकलों का बाजार गरम

भारतबिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के तीन माह बाद भी कांग्रेस नहीं चुन पाई है विधायक दल का नेता, बगैर विधायक दल का नेता सदन में बैठ रहे हैं कांग्रेस विधायक

भारतKerala: निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के मामले में क्राइम ब्रांच कसा शिकंजा

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकांग्रेस MLA राहुल मामकूटाथिल पर रेप और ज़बरदस्ती अबॉर्शन के आरोप में केस दर्ज, FIR में गैर-ज़मानती धाराएं शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"