लाइव न्यूज़ :

पलामू में बाल सुधार गृह से तीन जघन्य अपराधी नाबालिग फरार

By भाषा | Updated: July 21, 2021 22:34 IST

Open in App

मेदिनीनगर (झारखंड), 21 जुलाई झारखंड में पलामू के बाल सुधार गृह (रिमांड होम) से पिछली रात हत्या और बलात्कार जैसे जघन्य मामलों के तीन आरोपी नाबालिग कैदी नाली के रास्ते फरार हो गये।

पलामू जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नाबालिग बंदियों के फरार होने की जानकारी बुधवार सुबह उस समय मिली जब सुधार गृह में कैदियों की गिनती की जा रही थी। उन्होंने बताया कि तीनों नाबालिग गृह की नाली के सहारे फरार हुए हैं और वे हत्या और बलात्कार जैसे मामलों के अभियुक्त हैं।

सिन्हा ने बताया कि सुधार गृह से नाबालिग कैदियों के फरार होने की जांच के लिए विशेष दल का गठन कर दिया गया है। उनके अनुसार पहले भी इस सुधार गृह से नाबालिग बंदियों के भागने की सूचना है जिसे देखते हुए इस उसे पूर्ण रुप से सुरक्षात्मक कवच के दायरे में लाए जाने के उपाय किये जायेंगे।

दूसरी ओर सुधार गृह के सूत्रों के अनुसार इस रिमांड होम में 60 नाबालिग कैदी हैं।

सुधार गृह प्रशासन के अनुसार फरार हुए नाबालिगों को पकङने के लिए बस पङाव और रेलवे स्टेशनों पर विशेष निगरानी की जा रही है है । इसके अतिरिक्त तीनों नाबालिगों के अभिभावकों को सूचित कर उनके गांव में निगरानी तेज कर दी गयी है ।

मेदिनीनगर के अनुमंडल दण्डाधिकारी (एसडीएम) राजेश कुमार साह ने बताया कि तीनों नाबालिगों ने कमरे की खिड़की में लगी दो लोहे की छङों को तोड़ दिया और फिर गृह की नाली के सहारे बाहर निकल कर फरार हुए हैं।

सुधार गृह का निरीक्षण करने के बाद अनुमंडलीय दण्डाधिकारी ने बताया कि रिमांड होम समाज कल्याण महकमे के तहत है और इसकी रख-रखाव एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी भी इसी विभाग का दायित्व है अतः उनके उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे