लाइव न्यूज़ :

ताजमहल के समीप में महताबबाग के पास तीन दोस्तों ने उड़या ड्रोन, पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ा

By भाषा | Updated: September 30, 2021 23:20 IST

Open in App

आगरा (उप्र) 30अगस्त आगरा में बुधवार रात्रि में ताजमहल देखने आये पर्यटकों ने ताजमहल क्षेत्र में ड्रोन उड़ा दिया। पुलिस ने ऐसा करने वाले तीन पर्यटकों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में गुरुवार को एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि तीन पर्यटक पकड़े गये हैं, तीनों ने ड्रोन उड़ाया था। पूछताछ में तीनों ने ऐसी किसी पाबंदी की जानकारी नहीं होने की बात कही है। कुमार ने बताया कि बाद में तीनों पर्यटकों को हिदायत देकर और माफी नामा लिखवाकर छोड़ दिया गया।

ताजमहल के पाश्र्व स्थित महताब बाग के पास बने आगरा विकास प्राधिकरण-एडीए के ताजव्यू प्वाइंट से बुधवार रात्रि साढे नौ से दस बजे के बीच ड्रोन उड़ाकर ताजमहल की सुरक्षा में सेंध लगा दी गयी। यह जगह ताजमहल से 315 मीटर की परिधि में आती है। ताजमहल के 500 मीटर की परिधि में ड्रोन प्रतिबंधित है। ताजमहल की सुरक्षा में सेंध लगने की जानकारी होते ही ताज सुरक्षा प्रभारी रीना चौधरी मौके पर पहुंच गयी। उन्होंने ड्रोन उड़ा रहे हैदराबाद के तीन पर्यटकों को पकड़ लिया। देर रात उनसे पूछताछ की गयी। पूछताछ में तीनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें ताजमहल के पास ड्रोन नहीं उड़ाने के निर्देश की जानकारी नहीं थी। जहां ड्रोन उड़ाया गया, वह ताजमहल की 500 मीटर की परिधि में आता है।

पूछताछ में पर्यटकों ने अपने नाम मोहम्मद शमसुद्दीन, शिवा और भीम बताये। उनके पास मेहताब बाग की दो टिकट थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर