लाइव न्यूज़ :

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो मालवाहक वाहनों के खाई में गिरने से तीन की मौत

By भाषा | Updated: September 5, 2020 16:54 IST

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर जा रहे दो मालवाहक वाहनों के जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग से फिसलकर खाई में गिर गए इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार को कश्मीर जा रहे दो मालवाहक वाहनों के जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग से फिसलकर खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कश्मीर जा रहे मुर्गियों से भरे मिनी ट्रक के सुबह चार बज कर करीब 40 मिनट पर डिगडोल के पास 400 फुट गहरी खाई में गिरने से 32 वर्षीय चालक रुफ अहमद और सहयात्री मोहम्मद उस्मान की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि हादसे में बड़ी संख्या में मुर्गियों की भी जान चली गई। अधिकारी ने कहा कि रामसू के मागरकोट गांव के रहने वाले दोनों मृतकों के शवों को बरामद कर कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवारवालों को सौंप दिया गया।

एक अन्य दुर्घटना में, माल से लदा एक ट्रक बनिहाल के पास चामलवास में 100 फुट से अधिक गहरी खाई में गिर गया जिससे एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई और चालक सहित दो अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि यह ट्रक भी जम्मू से कश्मीर की ओर जा रहा था और तीनों सवार पुलवामा जिले के पंपोर इलाके के निवासी थे। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"