लाइव न्यूज़ :

अलपन बंद्योपाध्याय को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 9, 2021 08:34 IST

Open in App

कोलकाता, नौ नवंबर कोलकाता पुलिस के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक डॉक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बंद्योपाध्याय की पत्नी को हाल में एक पत्र लिखकर पूर्व मुख्य सचिव को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

अधिकारी ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर बालीगंज क्षेत्र से एक टाइपिस्ट को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था, जिसने स्वीकार किया कि उसने टाइपराइटर से उक्त पत्र टाइप किया था।

अधिकारी ने बताया कि टाइपिस्ट से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शहर के एक मेडिकल कॉलेज में काम करने वाले डॉक्टर राजा राममोहन सरणी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा डॉक्टर के वाहन चालक को माणिकतला इलाके से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा, “डॉक्टर ने अपने वाहन चालक के जरिये टाइपिस्ट को पत्र की विषयवस्तु भेजी। उसने कई लोगों के लिए इस तरह के पत्र लिखे। ऐसा लगता है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”

बंद्योपाध्याय मई में सेवानिवृत्त हुए थे और वर्तमान में वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार हैं। उनकी पत्नी सोनाली चक्रवर्ती कलकत्ता विश्वविद्यालय की कुलपति हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चक्रवर्ती को 22 अक्टूबर की तारीख वाला पत्र मिला जिसमें लिखा था, “आपके पति को मार दिया जाएगा। कोई आपके पति की जिंदगी नहीं बचा सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर