लाइव न्यूज़ :

देह व्यापार का गिरोह चलाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 10, 2021 12:07 IST

Open in App

ठाणे, 10 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने देह व्यापार के दो गिरोहों का भंडाफोड़ किया और एक अतिथि गृह के प्रबंधक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि बुधवार को अलग-अलग छापे मारकर देह व्यापार में फंसी चार महिलाओं को छुड़ाया गया। ठाणे पुलिस की मानव तस्करी रोधी शाखा (एएचटीसी) ने ठाणे शहर और सहद में छापे मारे।

वरिष्ठ इंस्पेक्टर (एएचटीसी) अशोक कडलाग ने बताया कि पुलिस ने अपने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा, जिसके बाद ठाणे शहर में गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने अतिथि गृह के पास 34 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक लाख रुपये से अधिक की नकद राशि बरामद की गयी।

उन्होंने बताया कि उसी दिन पुलिस ने सहद रेलवे स्टेशन के समीप एक अतिथि गृह पर छापा मारा और देह व्यापार के अन्य गिरोह में कथित तौर पर शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में अतिथि गृह का प्रबंधक शामिल है और छापे के दौरान 17,420 रुपये बरामद किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?