लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हत्या के प्रयास में तीन गिरफ्तार, किशोर पकड़ा गया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 21:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक व्यक्ति की हत्या के प्रयास के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक किशोर को पकड़ा गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना में पीड़ित संदीप घायल हो गया और उसे हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान बिहार निवासी गुलशन कुमार (22), फैज (20) और जामिया नगर निवासी समीर उर्फ ​​शाहबाज हुसैन के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि 12 जून को पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां यमुना खेल परिसर के गेट नंबर एक के पास एक व्यक्ति को गोली मारी गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने पुलिस को बताया कि वह खाने-पीने की चीजों का स्टॉल चलाता है और एक व्यक्ति उसके स्टॉल पर आया और उसे गोली मार दी।

अधिकारी ने बताया कि संदीप ने पुलिस को बताया कि कुमार, जो उसकी पत्नी का रिश्तेदार है और बिहार के नवादा का रहने वाला है, घटना के पीछे उसका हाथ हो सकता है।

अधिकारी ने बताया कि कुमार के मोबाइल नंबर का विश्लेषण करने पर पता चला कि समीर और एक किशोर घटना से पहले और बाद में कुमार के संपर्क में थे।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) आर सत्यसुंदरम ने कहा कि पुलिस ने समीर को गिरफ्तार कर लिया और किशोर को पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि समीर ने पुलिस को बताया कि कुमार ने उसके, फैज और किशोर के साथ मिलकर संदीप को मारने की योजना बनाई थी। उसने यह भी कहा कि फैज, जो उसका रिश्तेदार है, ने संदीप को गोली मार दी और बिहार भाग गया।

डीसीपी ने बताया कि 13 जून को पुलिस की एक टीम ने नवादा जिले में जाल बिछाकर कुमार को पकड़ लिया। उसके खुलासे के आधार पर फैज को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि संदीप का आरोप है कि कुमार का उसकी पत्नी से संबंध था। कुमार ने पीड़ित को अपनी पत्नी को नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। कुमार ने फैज को संदीप को मारने के लिए कहा और इसके एवज में उसे एक लाख रुपये देने का वादा किया। फैज को इस काम के लिए 15,000 रुपये की अग्रिम राशि भी दी गई थी।

पुलिस ने बताया कि 12 जून को फैज और किशोर ने दुकान के पास आकर संदीप को गोली मार दी। इस घटना में पीड़ित की पत्नी की भूमिका की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो