लाइव न्यूज़ :

जिनमें रीढ़ नहीं है, वे तृणमूल कांग्रेस में लौटने की कोशिश कर रहे हैं: भाजपा सांसद

By भाषा | Updated: June 9, 2021 22:16 IST

Open in App

कोलकाता, नौ जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई में चल रही अंतर्कलह और कुछ दल-बदलुओं के तृणमूल में लौटने की इच्छा प्रकट करने के बीच भगवा पार्टी के एक सांसद ने कहा कि ‘जिनकी रीढ़ नहीं है’ वे ही सत्तारूढ़ दल में फिर शामिल होने का प्रयास करेंगे।

बिष्णुपुर से भाजपा सांसद सौमित्र खान की टिप्पणी ऐसे समय में आयी है जब कुछ घंटे पहले पार्टी नेता राजीव बनर्जी ने मंगलवार को कहा था कि ‘‘ लोग भारी जनादेश से चुनी गयी सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति शासन की धमकी को पसंद नहीं करेंगे।’’

खान ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘ जब 42 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गयी, तब चुप रहना सत्तारूढ दल के प्रति समर्थन का संकेत है...... क्या आप अपनी पुरानी पार्टी में लौट जाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि आप मंत्री नहीं बन सके।’’

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये पूर्व मंत्री बनर्जी हावड़ा में अपनी दोमजुर सीट बचा नहीं पाए । भाजपा ने इसी सीट से उन्हें प्रत्याशी बनाया था।

वैसे पूर्व विधायक ने यह कहते हुए मंगलवार के बयान को स्पष्ट करने से इनकार कर दिया कि वह जो कहना चाहते थे, उसे उन्होंने कह दिया है।

इस बीच, हावड़ा के दोमजुर में बुधवार को जगह-जगह पोस्टर लगाये गये जिसमें कहा गया है कि ‘‘जिन्होंने ममता बनर्जी को धोखा दिया, उनके लिए बंगाल में कोई स्थान नहीं है।’’ फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ कि ये पोस्टर किसने लगाए।

एक पोस्टर में लिखा गया है , ‘‘ (गद्दार) मीर जाफर को दोमजुर में वापस नहीं आने दिया जाएगा।’’ उसमें यह भी दावा किया है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं की ओर यह पोस्टर लगाया गया है।

दल-बदलने वाले तृणमूल कांग्रेस के कई पूर्व नेताओं ने पिछले कुछ सप्ताह में ममता बनर्जी के खेमे में लौटने की इच्छा प्रकट की है, उनमें पूर्व विधायक सोनाली गुहा एवं दीपेंदु विश्वास आदि प्रमुख नेता हैं। कुछ अन्य भी कथित रूप से तृणमूल नेतृत्व को संकेत दे रहे हैं और उन्हें तृणमूल में वापसी की आस है।

तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी द्वारा दो जून को भाजपा नेता मुकुल रॉय की बीमार पत्नी को देखने के लिए अस्पताल पहुंचने के बाद इस बात की अटकलें तेज हो गयीं कि राजनीतिक समीकरण में बदलाव आ सकता है।

राय भाजपा में आने से पहले तृणमूल कांग्रेस में महासचिव थे। हाल ही में अभिषक बनर्जी को महासचिव बनाया गया है। राय 2017 में भाजपा में शामिल हो गये थे। राय प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा मंगलवार को बुलायी गयी बैठक में भी नहीं पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र