लाइव न्यूज़ :

जो लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करते हैं उन्हें साथ आना चाहिए: पवार

By भाषा | Updated: August 20, 2021 19:50 IST

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा शुक्रवार को बुलायी गयी विपक्षी नेताओं की डिजिटल बैठक में शिरकत करने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि जो लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करते हैं उन्हें साथ आना चाहिए तथा समयबद्ध कार्यक्रम तैयार करना चाहिए । उन्होंने देश की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर समान-विचारधारा के दलों की बैठक आयोजित करने की पहल की तारीफ की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘भारत में वर्तमान परिदृश्य बहुत निराशाजनक प्रतीत होता है। किसान कई महीनों से विरोध कर रहे हैं, यह भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के लिए एक दर्दनाक तस्वीर है। आर्थिक मंदी, कोविड महामारी, बेरोजगारी, सीमा विवाद, अल्पसंख्यक समुदायों का मुद्दा आदि कई मुद्दों का राष्ट्र आज सामना कर रहा है।’’ उन्होंने लिखा कि वर्तमान सरकार इन सभी मुद्दों को हल करने में विफल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ जो लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करते हैं; जो लोग हमारे देश के लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बचाने के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं, उन्हें एक साथ आना चाहिए।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ एक समयबद्ध कार्यक्रम को सामूहिक रूप से शुरू करने की आवश्यकता है और मैं ये सुझाव देता हूं कि इन सभी मुद्दों को एक साथ निपटने के बजाय, हमें प्राथमिकता तय कर के सामूहिक रूप से एक- एक करके इन मुद्दों को सुलझाने के लिए और अपने देश को एक अच्छा वर्तमान और भविष्य देने के लिए कार्य करना चाहिए।’’ राकांपा एवं शिवसेना समेत 19 दलों ने सोनिया गांधी द्वारा बुलायी गयी बैठक में हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos