लाइव न्यूज़ :

कोविशील्ड टीका लगवाने वाले अब ऑस्ट्रेलिया जा सकेंगे, शीर्ष दवा नियामक ने दी मंजूरी

By भाषा | Updated: October 1, 2021 16:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष चिकित्सा एवं दवा नियामक ने देश में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशील्ड टीके को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। इस कदम से उन हजारों भारतीय छात्रों को राहत मिलेगी जिन्होंने कोविशील्ड टीका लगवाया है और अब पढ़ाई पूरी करने के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस जाना चाहते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के कार्यालय ने कहा कि चिकित्सीय सामान प्रशासन (टीजीए) ने सलाह दी है कि देश में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड रोधी टीके कोरोनावैक (सिनोवैक) और कोविशील्ड को मान्यता प्राप्त टीके के रूप में मान्य किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दुनिया भर में आवाजाही को दोबारा शुरू करने की दिशा में अगले कदम उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, "हमारी सरकार आने वाले महीनों में अंतरराष्ट्रीय यात्रा को लेकर रूपरेखा तैयार कर रही है।"

हालांकि अभी तत्काल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कोविशील्ड को टीजीए की मंजूरी मिलने से ऑस्ट्रेलिया वापस लौटने की प्रतीक्षा कर रहे भारतीय छात्रों को तुरंत यात्रा की सुविधा मिलेगी या नहीं। क्या विदेशी नागरिकों के मौजूदा प्रवेश के दिशा-निर्देशों में बदलाव होंगे।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक वक्तव्य में कहा, "आज, टीजीए ने कोरोनावैक (सिनोवैक) और कोविशील्ड (एस्ट्राजेनेका/सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) टीकों द्वारा कोविड-19 से प्रदान की जाने वाली सुरक्षा से जुड़े आंकड़ों के अपने प्रारंभिक मूल्यांकन को प्रकाशित किया है और सलाह दी है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के मद्देनजर इन टीकों को 'मान्यता प्राप्त टीके' के रूप में मान्य किया जाना चाहिए।"

इसने कहा कि टीजीए द्वारा कोविड रोधी कुछ टीकों को 'मान्यता प्राप्त टीके' घोषित करना और इन टीकों को आस्ट्रेलिया में भी टीकाकरण के लिए अनुमोदित किया जाना अलग नियामकीय प्रक्रिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी