लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र और केरल से राजस्थान आने वालों को लानी होगी कोरोना नेगेटिव जांच रिपोर्ट

By भाषा | Updated: February 25, 2021 17:47 IST

Open in App

जयपुर, 25 फरवरी राजस्थान सरकार ने महाराष्ट्र और केरल से आने वाले लोगों के लिये कोरोना आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट (नेगेटिव) साथ लाना अनिवार्य कर दिया है।

इन दोनों राज्यों में संक्रमितों की संख्या में बढोतरी को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को यहां हुई कोरोना समीक्षा बैठक में यह निर्णय किया गया। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिये मार्च के पहले सप्ताह से फिर से जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।

गहलोत ने ट्वीट किया ‘‘महाराष्ट्र व केरल से राजस्थान आने वाले लोगों के लिए कोरोना आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट (नेगेटिव) साथ लाना अनिवार्य होगा, साथ ही मार्च के पहले सप्ताह से पुनः जागरुकता अभियान चलाने का निर्णय किया गया है।''

इसके साथ ही लोगों से अपील की है कि कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें और किसी प्रकार की लापरवाही ना करें। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रतिरक्षण टीकाकरण को लेकर कोई डर की बात नहीं है, जिन लोगों का नंबर आ रहा है वे टीका लगवाएं और डरें नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र