लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कहा- सवर्ण आरक्षण गरीबों के लिए उठाया गया क्रांतिकारी कदम

By भाषा | Updated: January 14, 2019 05:02 IST

जावड़ेकर ने जयपुर में एक कार्यक्रम में कहा कि आर्थिक न्याय दिलाने की दिशा में यह क्रांतिकारी निर्णय है। किसी भी जाति समूह के गरीब को आर्थिक न्याय देने का यह क्रांतिकारी निर्णय है और इस पर अमल करना शुरू कर दिया गया है।

Open in App

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सामान्य श्रेणी में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को दस प्रतिशत आरक्षण के निर्णय को गरीबों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की तरफ उठाया गया क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि उनके मंत्रालय ने दस प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में तैयारी शुरू कर दी है।

जावड़ेकर ने जयपुर में एक कार्यक्रम में कहा कि आर्थिक न्याय दिलाने की दिशा में यह क्रांतिकारी निर्णय है। किसी भी जाति समूह के गरीब को आर्थिक न्याय देने का यह क्रांतिकारी निर्णय है और इस पर अमल करना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले जून से शिक्षण संस्थानों में यह आरक्षण मिले, इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गयी है।

उन्होंने कहा कि यह सामाजिक न्याय का ऐतिहासिक फैसला है क्योंकि समाज का एक तबका गरीबी से जूझता रहे और गरीबी के कारण पढ़ाई नहीं कर सके, उसे नौकरियों के अवसर नहीं मिलें तो वह गलत होगा इसलिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने यह न्याय देने का काम किया।

जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस और अन्य वाम दलों ने भी अपने अपने चुनावी घोषणा पत्र में इस तरह के वादे किए थे, लेकिन उन्होंने आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण प्रदान करने का निर्णय नहीं लिया।

कांग्रेस पर हमला करते हुए जावडेकर ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था और उन्होंने दावा किया कि भाजपा के शासन में कोई घोटाला नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में जमीन, आकाश, पाताल, जल और वायु अर्थात सभी पंचमहाभूतों के क्षेत्र में घोटाला किया जबकि भाजपा सरकार के समय में किसी प्रकार का कोई घोटाला नहीं हुआ। उन्होंने राजग सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को भी गिनाया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि वह दुबई में जाकर कहते हैं कि भारत में असहिष्णुता बढ रही है लेकिन उन्हें कश्मीर में 1990 के दश में हुआ अत्याचार असहिष्णुता नहीं लगता। 1984 का सिख विरोधी दंगा उन्हें असहिष्णुता नहीं लगता। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे। 

टॅग्स :सवर्ण आरक्षणप्रकाश जावड़ेकरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप