लाइव न्यूज़ :

काकरापार परमाणु संयंत्र की तीसरी इकाई को ग्रिड से जोड़ा गया

By भाषा | Updated: January 11, 2021 18:27 IST

Open in App

(नाम में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, 11 जनवरी काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र (केएपीपी) की तीसरी इकाई को ग्रिड से जोड़ दिया गया है। यह जानकारी सोमवार को परमाणु ऊर्जा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनिल काकोडकर ने कहा कि इस तरह की 15 और इकाइयां जोड़ी जाएंगी।

अधिकारी ने बताया कि 700 मेगावाट के दाबित भारी जल रिएक्टर (पीएचडब्लयूआर) को रविवार के पूर्वाह्न 11 बजकर 37 मिनट पर ग्रिड से जोड़ा गया।

परमाणु ऊर्जा विभाग के पूर्व सचिव काकोडकर ने कहा, ‘‘यह जानकर काफी खुशी हुई कि भारत का पहला 700 मेगावाट का पीएचडब्लयूआर केएपीपी-3 को आज पूर्वाह्न 11 बजकर 37 मिनट पर ग्रिड से जोड़ दिया गया। यह भारत में विकसित और निर्मित स्वदेशी तकनीक का सच्चा उदाहरण है और इस तरह की 15 और इकाइयों को जोड़ा जाएगा। ‘आत्मनिर्भर भारत’।’’

काकरापार में 220 मेगावाट के दो और पीएचडब्लयूआर हैं। 700 मेगावाट का चौथा परमाणु ऊर्जा रिएक्टर भी आने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र