लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: CM के राजनीतिक सचिव ने मदरसों को बंद करने की मांग की, कहा- वे कभी 'भारत माता की जय' नहीं कहेंगे

By विशाल कुमार | Updated: March 27, 2022 10:50 IST

कर्नाटक में पिछले कुछ महीनों से जारी हिजाब विवाद के बीच रेणुकाचार्य यह टिप्पणी आई है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपने हालिया फैसले में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध के सरकार के आदेश को बरकरार रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी रेणुकाचार्य कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के राजनीतिक सचिव और विधायक हैं।उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मदरसों पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह करेंगे।कर्नाटक में पिछले कुछ महीनों से जारी हिजाब विवाद के बीच रेणुकाचार्य यह टिप्पणी आई है।

बेंगलुरु:कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के राजनीतिक सचिव और विधायक एमपी रेणुकाचार्य ने शनिवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मदरसों पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह करेंगे क्योंकि वे केवल राष्ट्र विरोधी तत्व पैदा कर रहे हैं।

कर्नाटक में पिछले कुछ महीनों से जारी हिजाब विवाद के बीच रेणुकाचार्य यह टिप्पणी आई है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपने हालिया फैसले में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध के सरकार के आदेश को बरकरार रखा है।

उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस नेताओं से पूछता हूं कि हमें स्कूलों की जगह मदरसों की जरूरत क्यों है? वे मदरसों में क्या प्रचार करते हैं? वे मासूम बच्चों को उकसाने का प्रचार करते हैं। कल वे हमारे देश के खिलाफ जाएंगे और कभी भारत माता की जय नहीं कहेंगे।

रेणुकाचार्य ने कहा कि वे मदरसों में इस तरह के पाठ पढ़ा रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मदरसों पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध कर रहा हूं। क्या हमारे पास अन्य स्कूल नहीं हैं जहां हिंदू और ईसाई छात्र पढ़ते हैं? आप यहां देश विरोधी पाठ नहीं पढ़ा सकते। मदरसों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए या पाठ्यक्रम को पढ़ाने के लिए बनाया जाना चाहिए जो हम दूसरे स्कूलों में पढ़ाते हैं।

इससे पहले शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा कि राज्य में मदरसा के छात्रों को समकालीन शिक्षा नहीं मिल रही है और मदरसों की मांग है तो सरकार सभी को एक समान शिक्षा देने के लिए तैयार है।

हिजाब विवाद के बीच कई भड़काऊ टिप्पणियों के आदान-प्रदान से कर्नाटक में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। ग्रामीण विकास मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने हाल ही में विधानसभा में कहा है कि देश के सभी मुसलमान और ईसाई आज या कल आरएसएस बन जाएंगे।

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादBasavaraj Bommaiकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए