लाइव न्यूज़ :

'अगर दम है तो ताजमहल, लाल किले को मंदिर बनाकर दिखाएं...' विवाद के बीच पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने दिया बयान

By रुस्तम राणा | Updated: May 10, 2022 17:50 IST

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने ताज महल विवाद के बीच कहा कि अगर इनमें दम है तो ताजमहल, लाल किले को मंदिर बनाकर दिखाएं फिर देखते हैं कि कितने लोग इस देश को देखने के लिए यहां आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपीडीपी प्रमुख ने कहा- ताजमहल, मस्जिदें, किले ये उन्हें बिगाड़ना चाहते हैं इस मामले में महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

अनंतनाग: पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने ताज महल विवाद के बीच कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा सरकार लोगों को रोजगार देने में असमर्थ है। महंगाई बढ़ रही है और देश की संपत्ति बिक रही है।

उन्होंने कहा, गरीबी के मामले में हमारा देश बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेपाल से भी पीछे है। उनके पास लोगों को देने के लिए कुछ नहीं है। इसलिए ध्यान भटकाने के लिए लोगों को मुसलमानों के पीछे भेजा जा रहा है। इसमें मस्जिद, ताजमहल और अन्य शामिल हैं। 

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए महबूबा मुफ्ती ने कह, देश को लूट कर भाग गए लोगों से पैसे वापस लेने के बजाय, वे मुगल काल के दौरान बनाई गई संपत्तियों का विरोध करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मुगलों के वक़्त जो चीज़ें बनी हुई हैं जैसे, ताजमहल, मस्जिदें, किले ये उन्हें बिगाड़ना चाहते हैं, उनके पीछे पड़े हुए हैं। इससे कुछ हासिल नहीं होगा।

उन्होंने कहा, अगर इनमें दम है तो ताजमहल, लाल किले को मंदिर बनाकर दिखाएं फिर देखते हैं कि कितने लोग इस देश को देखने के लिए यहां आएंगे।

दरअसल, इस समय देश में काशी में ज्ञानवापी मस्जिद, आगरा में ताजमहल और मथुरा में भी मस्जिद विवाद को लेकर सियासत गर्म है। वहीं दिल्ली में भी कुतुब मीनार को विष्णु स्तंभ करने की मांग उठ रही है। 

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीPDP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगांधी और नेहरू का भारत लिंचिस्तान में तब्दील होता जा रहा?, महबूबा मुफ्ती के बिगड़े बोल, कहा-जम्मू कश्मीर के लोग एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने फिल्म धुरंधर की प्रशंसा में कहा- ‘वेरी वेल मेड’

भारतबडगाम विधानसभा सीट उपचुनावः आगा सैयद महमूद के सामने आगा मुंतजिर, फैसला आज

भारतपुस्तक ‘द चीफ मिनिस्टर एंड द स्पाई’ विमोचन से पहले विवाद?, आखिर पूर्व प्रधान न्यायाधीश टी एस ठाकुर ने क्यों बनाई दूरी

भारतसांसद रूहुल्लाह और उमर अब्‍दुल्‍ला के बीच सब ठीक नहीं? सोनमर्ग सुरंग के उद्घाटन में सांसद की अनुपस्थिति ने उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?