लाइव न्यूज़ :

उनकी इतनी हैसियत नहीं है कि वे पंचायती करें, राज्यवर्धन ने खड़गे को 'रबर स्टांप' कहा तो बोले अशोक गहलोत- भाजपा अपना घर संभाले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2022 16:05 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि उसके नेताओं ने जहां अंग्रेजों की मुखबिरी की, वहीं कांग्रेस का बलिदान का इतिहास आजादी से पहले का है। गहलोत ने कहा, ‘‘इन्होंने आजादी की जंग में मुखबिरी की है...

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को रबर स्टांप करार दिया था।भाजपा नेता के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि उनकी इतनी हैसियत नहीं की पंचायती करें।अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस का बलिदान का इतिहास आजादी से पहले का है।

जयपुरः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा को सलाह दी कि वह कांग्रेस की पंचायती करने के बजाय अपना घर संभाले। इसके साथ ही गहलोत ने भाजपा नेताओं पर नयी पीढ़ी को गुमराह करने का आरोप लगाया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़ द्वारा कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को ‘रबर स्टांप’ करार दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने कहा कि ‘‘भाजपा से कहें अपना घर संभाले, पंचायती करना छोड़ दें। बकौल गहलोत- वे कांग्रेस की ज्यादा पंचायती नहीं करें। उनकी इतनी हैसियत नहीं है कि वे पंचायती करने के लायक हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि उसके नेताओं ने जहां अंग्रेजों की मुखबिरी की, वहीं कांग्रेस का बलिदान का इतिहास आजादी से पहले का है। गहलोत ने कहा, ‘‘इन्होंने आजादी की जंग में मुखबिरी की है... आरएसएस और भाजपा के पहले के कई लोग ऐसे थे जो उस जमाने में अंग्रेजों की मुखबिरी करते थे। इन्होंने आजादी के आंदोलन में भाग लिया नहीं... कांग्रेस के त्याग, बलिदान की कहानी तो आजादी से पहले की है।’’

'इन लोगों को शर्म भी नहीं आती'

राज्यवर्धन राठौर के बयान पर गहलोत ने आगे कहा कि ‘‘...इन लोगों को शर्म भी नहीं आती। ये नए नए लड़के आ गए। वे समझते नहीं है कि उन्हें पहले इतिहास पढ़ना चाहिए। बोलना सीखना चाहिए ताकि कम से कम उनकी छवि खराब नहीं हो। वरना इतिहास पढ़ने वाले लोग उनकी हंसी उड़ाते हैं। इनको कोई ज्ञान तो है नहीं। क्या है रबड़ स्टांप? ... कल सोनिया गांधी खुद उनके (खड़गे के) घर गईं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘खरगे साहब चाहते थे कि वह जाएं सोनिया गांधी के यहां... वे (सोनिया गांधी) बीते 24 साल से कांग्रेस की सेवा कर रही हैं। कांग्रेस को एकजुट रखा है। दो बार संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार बनाई है। अधिकांश राज्यों में सरकारें बनवाईं।''  गहलोत ने कहा कि आज देश में अगर सम्मान पाने वाला कोई नेता है तो वह सोनिया गांधी है।

आजादी के वक्त देश में सुई तक नहीं बनती थीः गहलोत

भाजपा नेताओं द्वारा 70 साल में देश में हुई प्रगति पर सवाल उठाए जाने पर गहलोत ने कहा, ‘‘70 साल में कुछ नहीं हुआ, इससे बड़ा झूठ तो मैं समझता हूं कि कुछ नहीं होगा कि 70 साल में कुछ नहीं हुआ। जो कुछ हुआ 70 साल में हुआ है... आजादी के वक्त देश में सुई तक नहीं बनती थी।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘नयी पीढ़ी को मालूम नहीं ये बातें। उसे गुमराह कर रहे हैं यो लोग। सत्ता में आने के बाद में बड़ा दिल रखना चाहिए, नयी पीढ़ी को समझाना चाहिए। अच्छी बात बतानी चाहिए अच्छे संस्कार देने चाहिए व अच्छी परंपरा बनानी चाहिए... ये उल्टा चल रहे हैं। ये लोग धर्म के नाम पर जाति के नाम पर वर्तमान पीढ़ी को बिगाड़ रहे हैं, बर्बाद कर रहे हैं।’’ खरगे ने शशि थरूर को हराकर कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है, नतीजे बुधवार को घोषित किए गए। 

भाषा इनपुट

टॅग्स :अशोक गहलोतमल्लिकार्जुन खड़गेराजवर्द्धन सिंह राठौड़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी