लाइव न्यूज़ :

उत्तर-पूर्व राज्यों को वेंटिलेटरों के आवंटन में पक्षपात हुआ: कांग्रेस सांसद

By भाषा | Updated: June 25, 2021 20:30 IST

Open in App

गुवाहाटी, 25 जून कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने एक आरटीआई अर्जी के जवाब में मिली सूचना के हवाले से शुक्रवार को दावा किया कि उत्तर-पूर्व राज्यों में वेंटिलेटरों के आवंटन में ‘स्पष्ट पक्षपात’ किया गया, जबकि इन राज्यों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की अधिक संख्या देखी गयी।

गोगोई ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया कि असम के लिए 5,000 वेंटिलेटरों का आवंटन बढ़ाया जाए, वहीं मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश तथा नगालैंड को 500-500 वेंटिलेटरों का आवंटन बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि राज्यों को, विशेष रूप से पूर्वोत्तर के प्रदेशों को महामारी से निपटने के लिए पर्याप्त समर्थन मिलना चाहिए।

पत्र में कांग्रेस सांसद ने लिखा, ‘‘राज्यों को वेंटिलेटरों के आवंटन में उत्तर-पूर्व के साथ साफ तौर पर पक्षपात नजर आ रहा है, जिस पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।’’

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने अपनी एक आरटीआई अर्जी के जवाब का उल्लेख किया। उन्होंने आरटीआई के जवाब में 22 जून, 2021 तक की स्थिति के अनुसार वेंटिलेटरों के आवंटन, आपूर्ति तथा उन्हें लगाने संबंधी राज्यवार आंकड़े प्राप्त किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र