लाइव न्यूज़ :

कोई एक जिला वीआईपी नहीं है, लेकिन हर जिला वीआईपी है, गांव और शहर के बीच का भेद खत्मः योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: December 3, 2019 19:58 IST

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर व संतकबीर नगर से जुड़ी 17,920 लाख रुपये से अधिक की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा है कि गोरखपुर और संतकबीर नगर की जनता ठाठर पुल की मांग लंबे समय से कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों जिलों के लोगों का ये सपना साकार हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास ही खुशहाली का एकमात्र जरिया है।नगर पालिकाओं और नगर निगम की सीमाओं का भी विस्तार किया जाएगा इससे लोगों को और बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैम्पियरगंज तहसील के ग्राम बान (बढ़या ठाठर) पीपीगंज-मेंहदावल मार्ग पर राप्ती नदी पर बने सेतु का लोकार्पण किया।

इस मौके पर उन्होंने गोरखपुर व संतकबीर नगर से जुड़ी 17,920 लाख रुपये से अधिक की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा है कि गोरखपुर और संतकबीर नगर की जनता ठाठर पुल की मांग लंबे समय से कर रही थी।

आज दोनों जिलों के लोगों का ये सपना साकार हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास ही खुशहाली का एकमात्र जरिया है। कैबिनेट ने मंगलवार को संतकबीर नगर की बेलहर कला और बेहलर खुर्द ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने का फैसला लिया है। आने वाले समय में नगर पंचायतों की संख्या और बढे़गी।

नगर पालिकाओं और नगर निगम की सीमाओं का भी विस्तार किया जाएगा इससे लोगों को और बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना भेदभाव के विकास की सोच को 2014 में आगे बढ़ाया था, आदर्श ग्राम और स्मार्ट सिटी भी उसी की कड़ी हैं। हमारी सरकार ने गांव और शहर के बीच का भेद खत्म किया है।

अब प्रदेश का हर जिला और हर नागरिक खास है। ढाई वर्ष पहले कुछ ही जिलों को बिजली मिलती थी। आजादी के बाद से हजारों गांवों को बिजली नहीं मिली मगर हमारी सरकार ने एक करोड़ 80 लाख लोगों के घरों में बिजली पहुंचाई, धान क्रय केंद्र खोले, गन्ना मूल्य का भुगतान किया और बन्द चीनी मिलों को चलाया है।

आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकारें योजनाओं का लाभ देने के लिए लोगों का चेहरा, जाति और मजहब देखती थीं, पर हमारा एकमात्र मानक सिर्फ पात्रता है। इसी आधार पर अब तक हमने आवास, शौचालय, रसोई गैस कनेक्शन, राशन कार्ड, विधवा और विकलांग पेंशन के जरिए लोगों को लाभान्वित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उत्तरप्रदेश की पहचान दंगा और और अराजकता वाले राज्य के तौर पर थी। आज कानून-व्यवस्था, सुशासन और तरक्की नई पहचान है।

वर्ष 1947 से लेकर 2016 तक देश में केवल 12 मेडिकल कॉलेज थे, मगर हमारी सरकार में 2017 से 2019 तक 15 नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। इस साल 14 और नए मेडिकल कॉलेजों को स्वीकृति मिलेगी। इस प्रकार 3 वर्षों में 29 मेडिकल कॉलेज बनाये जाएंगे। आदित्यनाथ ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले डॉक्टरों से बांड भरवाए जा रहे हैं ताकि वो कम से कम 2 वर्षों तक ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे सकें।

उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों एवं नेपाल को जोड़ने वाले मार्गों को फोर लेन किया जा रहा है। जिला मुख्यालयों, तहसील एवं विकास खंडों को फोरलेन और टू लेन की सडकों से जोड़ने की योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।

बुंदेलखंड को भी तेजी से आगे बढ़ाने के लिए बुंदेलखंड ऐक्सप्रेसवे का भी निर्माण किया जा रहा है। वहीं मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले देश के सबसे बड़ा गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। वर्ष 2023 तक जेवर में एयरपोर्ट का निर्माण पूरा हो जाएगा। इससे करीब एक लाख करोड़ से अधिक की आय होगी। जेवर एअरपोर्ट और तीनों एक्सप्रेससवे के शुरू हो जाने से रोजगार की संभावनाएं और प्रतिव्यक्ति आय भी बढे़गी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीमोदी सरकारयोगी आदित्यनाथगोरखपुरसंत कबीर नगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट