लाइव न्यूज़ :

संसद और विधानसभाओं में व्यवधान के लिये कोई जगह नहीं है: बिरला

By भाषा | Updated: November 27, 2020 23:05 IST

Open in App

जयपुर, 27 नवंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि यह बेहद चिंता की बात है कि संसद और राज्यों की विधानसभाओं में विधेयक व्यवधान के बीच पारित होते हैं।

बिरला ने कहा, ''संसद हो या विधानसभा व्यवधान के लिए कोई जगह नहीं है। यहां बहस, चर्चा और संवाद होना चाहिए।''

यह पूछे जाने पर कि सदन में बिना बहस के हंगामे के बीच विधेयक पारित हो जाते हैं, बिरला ने कहा, ''यह सही है और चिंता का विषय है कि संसद और विधानसभाओं में व्यवधान के बीच विधेयक पारित हो जाते है। व्यवधान के लिये कोई स्थान नहीं है।''

उन्होंने कहा कि कम से कम व्यवधान हो इसके प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की गई है जो इस पर चर्चा कर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी ताकि एक सामान्य कार्यक्रम बने और जनप्रतिनिधि आदर्श रूप से अपनी भूमिका निभाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित