लाइव न्यूज़ :

"इसकी कोई गारंटी नहीं कि 'इंडिया' गठबंधन कल भी अस्तित्व में रहे", केसीआर की बेटी के कविता ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 28, 2023 14:32 IST

तेलंगाना सीएम केसीआर की बेटी के कविता ने विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि इसकी कोई गारंटी नहीं कि आज का 'इंडिया' गठबंधन कल भी अस्तित्व में रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना सीएम केसीआर की बेटी के कविता ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर किया जबरदस्त हमला के कविता ने कहा कि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि 'इंडिया' गठबंधन का अस्तित्व कल भी रहेगाके कविता ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि कर्नाटक की तरह तेलंगाना में भी उसे हार मिलेगी

हैदराबाद:तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की वरिष्ठ महिला नेता और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने गुरुवार को विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि इसकी कोई गारंटी नहीं कि आज का 'इंडिया' गठबंधन कल भी अस्तित्व में रहेगा।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीआरएस एमएलसी के कविता ने कहा, "इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि 'इंडिया' गठबंधन का अस्तित्व कल भी रहेगा। राज्य चुनावों और संसदीय चुनाव के लिए बनने वाले मुद्दे के बाद स्थिति काफी अलग होगी।" कविता ने आगे कहा कि अगर संसदीय चुनाव के नतीजों तक गठबंधन बना भी रहा तो उसके बाद की स्थिति में बदलाव आ सकता है।

चुनावी गठबंधन की सियासत को घेरते हुए उन्होंने कहा, "ऐतिहासिक रूप से इस देश में चुनाव पूर्व गठबंधन बहुत सफल नहीं रहे हैं। इसलिए हम निश्चित रूप से इंतजार करेंगे लेकिन बीआरएस एक राष्ट्रीय एजेंडा और सार्वभौमिक एजेंडे वाली एक राष्ट्रीय पार्टी है। यह कर्नाटक में एक एजेंडे वाली कांग्रेस पार्टी की तरह नहीं है।"

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर हमले के बाद कविता ने केंद्र की सत्ताधारी भाजपा को भी आरोपों के कटघरे में खड़ा किया और कहा कि भाजपा ने पिछले 10 सालों में तेलंगाना के लिए कुछ नहीं किया है, इसलिए उन्हें कर्नाटक की तरह ही तेलंगाना में भी नकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

कविता ने कहा, "दक्षिण भारत में लोग हमेशा यह देखते हैं कि कौन सी पार्टी उनके क्षेत्र के मुद्दों को सबसे अधिक उठा रही है, इसलिए यहां परिणाम अलग होंगे। भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में तेलंगाना के लिए कुछ नहीं किया है, इसलिए उसे कर्नाटक की तरह तेलंगाना में भी नकारात्मक परिणाम मिलेंगे।"

मालूम हो कि बीआरएस प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बीते 2 अगस्त को पार्टी बैठक में स्पष्ट किया था कि उनकी पार्टी न तो विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के साथ है और न ही सत्ताधारी एनडीए के खेमे में है। केसीआर ने कहा था कि बीआरएस दोनों से अलग होकर तेलंगाना चुनाव लड़ेगी और जनता से पार्टी द्वारा किये गये कार्यों के आधार पर वोट मांगेगी।

टॅग्स :के कवितातेलंगानाके चंद्रशेखर रावतेलंगाना राष्ट्र समितिBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?