लाइव न्यूज़ :

भारतीय सैनिकों को चीन की ओर से बंधक बनाने की खबरों का भारतीय सेना ने किया खंडन, कहा- ऐसी बातें राष्ट्र हित में नहीं

By विनीत कुमार | Updated: May 24, 2020 13:11 IST

हाल में मीडिया के कुछ हिस्सों में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया था कि चीन ने भारतीय सेना के कुछ जवानों को बंधक बनाया था। खबरों के अनुसार बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। भारतीय सेना ने अब इस पर अपनी बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना ने चीन द्वारा कुछ जवानों को बंधक बनाने की खबरों का खंडन किया हैसेना ने कहा- ऐसी अप्रमाणित खबरें जब छपती हैं तो इससे राष्ट्र हित को नुकसान होता है

भारतीय सेना ने मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि कुछ भारतीय सैनिकों को सीमा पर चीन ने बंधक बनाया था। भारतीय सेना ने कहा है कि ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। भारतीय सेना की ओर से प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने कहा, 'हम ऐसी खबरों का खंडन करते हैं। जब मीडिया इस तरह की अपुष्ट बातें छापता है तो इससे केवल राष्ट्रीय हित का नुकसान होता है।'

दरअसल, मीडिया के कुछ हिस्सों में सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर आई थी कि जिसमें कहा गया था कि पूर्वी लद्दाख सेक्टर में पिछले हफ्ते चीनी सैनिकों ने आर्मी के गश्ती दल को बंधक बना लिया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। हाल के दिनों में चीन और भारत के सैनिकों के बीच तनातनी देखी गई है।

इस बीच ऐसी भी रिपोर्ट है कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास पैंगोंग सो झील और गलवान घाटी में चीनी सेना तेजी से अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रही है और इसके जरिये यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि वह भारतीय सेना के साथ टकराव की स्थिति शीघ्र समाप्त करने के लिए तैयार नहीं है। 

मिली जानकारी के अनुसार गत दो सप्ताह में चीन की ओर से विवादित क्षेत्र में लगभग सौ टेंट लगाए हैं। भारतीय सेना की कड़ी आपत्ति के बावजूद चीन क्षेत्र में बंकर बनाने के लिए आवश्यक मशीनें ला रहा है। बढ़ते हुए तनाव के बीच भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने लेह स्थित 14वीं कोर के मुख्यालय का शुक्रवार को दौरा किया था और सेना के उच्च अधिकारियों के साथ एलएसी के पास क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। 

सैन्य सूत्रों ने कहा कि पैंगोंग सो झील और गलवान घाटी में भारतीय सेना चीनी सेना के मुकाबले में कहीं ज्यादा बेहतर स्थिति में है। पूर्वी लद्दाख में पांच मई की शाम को लगभग 250 भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति खराब हो गई थी। इस हिंसा में सौ भारतीय और चीनी सैनिक घायल हो गए थे। उत्तरी सिक्किम में नौ मई को इसी प्रकार की घटना घटी थी। पिछले एक सप्ताह में लद्दाख के पूर्वी क्षेत्र में चीनी सैनिकों ने कई बार अतिक्रमण करने का प्रयास किया। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :भारतीय सेनाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील