लाइव न्यूज़ :

युवक ने किया आत्‍महत्‍या का प्रयास, दो टुकड़े होने के बाद भी जीवित

By भाषा | Updated: January 4, 2021 18:15 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) चार जनवरी शाहजहांपुर जिले में सोमवार को ट्रेन से कटकर युवक ने कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन शरीर के दो टुकड़े होने के बावजूद वह अभी जीवित है और उसका जिला अस्‍पताल में उपचार किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बताया कि थाना रोजा अंतर्गत हथोड़ा गांव में रहने वाला युवक हर्षवर्धन (26) किसी विद्यालय में टैक्सी चलाता है। उन्‍होंने बताया कि आज सुबह हथोड़ा स्टेडियम के पीछे रेलवे लाइन पर दिल्ली से लखनऊ जा रही एक ट्रेन से वह कट गया।

उन्होंने बताया कि इसी बीच लखनऊ की ओर से आई मालगाड़ी के ड्राइवर ने दोनों लाइनों के बीच में धड़ पड़ा देखा तो कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसी बीच पुलिस ने पहुँचकर देखा तो युवक पड़ोस में ही नहर के पानी में पड़ा था तथा कह रहा था कि ‘‘हमें बचा लो साहब हमने आत्महत्या की है।’’

कुमार ने बताया कि युवक के नाभि के नीचे पृष्ठ भाग के पास से दो टुकड़े हो गए हैं और उसके शरीर का एक हिस्‍सा रेलवे लाइन से घिसट कर नहर के पानी में चला गया जिससे उसका रक्तस्राव रुक गया।

पुलिस ने युवक को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा है जहां डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी