लाइव न्यूज़ :

विधायक को बेटी का पिता बताने वाली महिला ने अब उनसे गुजारा भत्ता मांगा

By भाषा | Updated: January 28, 2021 18:29 IST

Open in App

देहरादून, 28 जनवरी उत्तराखंड में सत्ताधारी भाजपा के विधायक महेश नेगी पर कथित तौर पर दुष्कर्म करने और अपनी बेटी का पिता होने का आरोप लगाने वाली महिला ने अब अपने बच्चे के लिए उनसे मासिक गुजारा भत्ता मांगा है ।

महिला के वकील एस पी सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनकी मुवक्किल ने अपनी बेटी के लिए विधायक से साठ हजार रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता की मांग की है और इसके लिए उन्होंने परिवार अदालत का दरवाजा खटखटाया है ।

उन्होंने बताया कि अदालत ने महिला की याचिका स्वीकार कर ली है और नेगी को इस संबंध में एक नोटिस भेजा है ।

सिंह ने बताया कि अदालत ने महिला की याचिका पर सुनवाई के लिए 17 फरवरी की तारीख नियत की है । याचिका में महिला ने अपनी पुत्री के पिता का नाम महेश नेगी लिखा है ।

अल्मोड़ा जिले की द्वाराहाट सीट से विधायक नेगी पर पिछले साल अगस्त में महिला ने कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था और दावा किया था कि वह उसकी पुत्री के जैविक पिता हैं । अपने दावे की पुष्टि के लिए डीएनए जांच की मांग करते हुए उसने यहां एक स्थानीय अदालत से प्रार्थना की थी ।

यहां के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने विधायक नेगी से डीएनए जांच के लिए अपने रक्त का नमूना देने की खातिर अदालत में बुलाया था लेकिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए वह अदालत में पेश नहीं हुए ।

इस बीच, विधायक नेगी ने निचली अदालत के आदेश पर रोक के लिए उत्तराखंड उच्च न्यायालय का रूख किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो