लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में भाजपा सांसद की कार का शीशा तोड़ा गया

By भाषा | Updated: November 5, 2021 18:36 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रामचंद्र जांगड़ा की शुक्रवार को हरियाणा के हिसार जिले की यात्रा को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने कथित तौर पर लाठियां मारकर उनकी कार का शीशा तोड़ दिया।

हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। सांसद ने इस घटना को ‘‘हत्या का स्पष्ट प्रयास’’ बताया है।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान हरियाणा की सत्तारूढ़ भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेताओं के कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, हिसार के नारनौंद में काले झंडे लेकर प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने जांगड़ा का मार्ग अवरुद्ध कर दिया। पुलिस ने कहा कि बाद में रास्ता खुलवाया गया, जिससे राज्यसभा सदस्य को आगे बढ़ने दिया गया।

जांगड़ा ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अपने एक कार्यक्रम के बाद, मैं एक अन्य समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था, तभी कुछ शरारती तत्वों ने मेरी कार पर लाठियों से प्रहार किया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।’’

वह (जांगड़ा) कार की पिछली सीट पर बैठे थे।

सांसद ने कहा, ‘‘मैंने इस घटना के संबंध में हरियाणा के डीजीपी और एसपी से बात की है। मैंने दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त सजा की मांग की है। यह हत्या का एक स्पष्ट प्रयास है।’’

जांगड़ा ने कहा, ‘‘मुझे नरवाना और उचाना में दो और कार्यक्रमों में शामिल होने जाना था। मेरी कार क्षतिग्रस्त होने के कारण मुझे यात्रा रद्द करनी पड़ी।’’उन्होंने पूछा, ‘‘मैं एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो रहा था। यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। क्या वे (किसान) सामाजिक कार्यों का भी विरोध करेंगे?’’

गौरतलब है कि तीन कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने की मांग को लेकर किसान पिछले वर्ष नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos