लाइव न्यूज़ :

"सारा खेल वीवीपैट में होता है", दिग्विजय सिंह ने ईवीएम से छेड़छाड़ के मुद्दे पर चुनाव आयोग को घेरते हुए कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 9, 2024 13:29 IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की प्रामाणिकता पर संदेह जताते हुए एक नया आरोप लगाया है कि सारा खेल वीवीपैट में होता है।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की प्रामाणिकता पर संदेह जताते हुए नया आरोप लगायाउन्होंने कहा कि चुनावी धांधली का खेल वीवीपैट (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) में ही होता हैकांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव करवाने की जिम्मेदारी में विफल रहा है

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की प्रामाणिकता पर संदेह जताते हुए एक नया आरोप लगाया है चुनावी धांधली का असली खेल वीवीपैट (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) में ही होता है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार सुबह 'एक्स' पर लिखे पोस्ट में कहा, "जिलों में फिलहाल सभी ईवीएम की एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेक) का काम किया जा रहा है। इंजीनियर बैलेट यूनिट या कंट्रोल यूनिट को तो पूरी तरह से खोल देते हैं लेकिन वीवीपैट मशीन को नहीं। जब मैंने इसे खोलने का अनुरोध किया तो उन्होंने कहा कि ऊपर से निर्देश हैं कि इसे नहीं खोला जाएगा। वीवीपैट में ही सब कुछ 'खेला' है।'

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने 'एक्स' पर साझा करते हुए भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की जिम्मेदारी पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि ईसीआई अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रही।

उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग की पहली ज़िम्मेदारी यह है कि वे बिना सबूत के किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से न हटाएं और फर्जी मतदाताओं को न जोड़ें। दूसरी ज़िम्मेदारी यह है कि मेरा वोट वहीं पड़े, जहां मैं चाहता हूं और हर वोट निष्पक्ष रूप से गिना जाए। और चुनाव आयोग इन दोनों जिम्मेदारियों में विफल रहा है।''

कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी' में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया जाएगा तो दुनिया में हमारी छवि पर क्या असर पड़ेगा। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगामी लोकसभा चुनाव बिना ईवीएम के बैलेट पेपर से कराने की भी चुनौती दी।

दिग्विजय सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आप इतने शक्तिशाली और लोकप्रिय हैं फिर बैलेट पेपर से मतदान करने से क्यों डरते हैं? चुनौती स्वीकार करें और 2024 का लोकसभा चुनाव बिना ईवीएम के बैलेट पेपर से कराएं। पाकिस्तान भी ईवीएम छोड़कर बैलेट पेपर पर आ गया है।"

टॅग्स :दिग्विजय सिंहकांग्रेसचुनाव आयोगइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?