लाइव न्यूज़ :

प्रत्येक रविवार को बंद रहेगा भगवान जगन्नाथ का मंदिर

By भाषा | Updated: March 28, 2021 20:11 IST

Open in App

पुरी, 28 मार्च ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने मंदिर को संक्रमण मुक्त करने के लिए अगले सप्ताह से प्रत्येक रविवार को मंदिर बंद रखने का निर्णय रविवार को लिया।

एसजेटीए के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि ‘छत्तीशा निजोग’ (मंदिर के सेवादारों की संस्था) के बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक रविवार को श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बंद रखा जाएगा।

कुमार ने कहा कि मंदिर में दैनिक पूजा अर्चना जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि कि इससे पहले पिछले साल दिसंबर में मंदिर के दोबारा खुलने के बाद भी इस प्रकार के प्रतिबंध लगाए गए थे।

इस बीच सूत्रों ने बताया कि एसजेटीए ने सेवादारों और उनके परिवार के सदस्यों के टीकाकरण के लिए व्यवस्था की है क्योंकि वे देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के संपर्क में रहते हैं।

इस बीच मंदिर के पश्चिमी भाग में रखी भगवान नृसिंह की एक विशाल प्रतिमा की रविवार को सफाई करते समय पत्थर की बनी “हिरण्यकश्यप” की मूर्ति एक सेवादार के पैर पर गिर गई जिससे वह घायल हो गया।

कुमार ने कहा, “एसजेटीए ने घायल सेवादार का भुवनेश्वर के एक अस्पताल में उपचार कराने की व्यवस्था की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल