लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बेदखल किये जाने पर कानून का सहारा लिया जा सकता है

By भाषा | Updated: August 9, 2019 05:24 IST

उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि 12 साल तक कब्जा रखने की वजह से संपत्ति पर अधिकार हासिल कर चुका व्यक्ति मूल मालिक या किसी अन्य पक्ष द्वारा जबरन बेदखल किये जाने की स्थिति में उसका कब्जा फिर से पाने के लिये वाद दायर कर सकता है।

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि 12 साल तक कब्जा रखने की वजह से संपत्ति पर अधिकार हासिल कर चुका व्यक्ति मूल मालिक या किसी अन्य पक्ष द्वारा जबरन बेदखल किये जाने की स्थिति में उसका कब्जा फिर से पाने के लिये वाद दायर कर सकता है।

शीर्ष अदालत ने ‘प्रतिकूल कब्जे के सिद्धांत’ का उल्लेख किया, जिसके तहत कोई व्यक्ति जो मूल मालिक नहीं है वह कम से कम 12 साल तक संपत्ति का कब्जा रखने की वजह से मालिक बन जाता है, बशर्ते असली मालिक ने उसे बेदखल करने के लिये कानून का सहारा नहीं लिया हो।

न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा, न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर और न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की पीठ ने कहा कि कोई व्यक्ति असली मालिक नहीं है, लेकिन प्रतिकूल कब्जे के सिद्धांत की वजह से संपत्ति पर अधिकार हासिल कर लेता है, तो संपत्ति से जबर्दस्ती बेदखल किये जाने की स्थिति में कब्जा हासिल करने के लिये वाद दायर कर सकता है।

पीठ ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि कानून की उचित प्रक्रिया अपनाए बिना किसी संपत्ति पर कब्जा रखने वाले व्यक्ति को कोई दूसरा व्यक्ति बेदखल नहीं कर सकता और प्रतिकूल कब्जे की 12 साल की अवधि बीत जाने पर उसे हटाने का अधिकार मूल मालिक का भी समाप्त हो जाता है और जिस व्यक्ति के पास संपत्ति का कब्जा है उसे उस पर अधिकार, मालिकाना हक और स्वामित्व मिल जाता है।’’ 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे