लाइव न्यूज़ :

कश्मीर की बहनों ने बर्फ पर कलाकृति बनाकर कोरोना योद्धाओं के प्रति आभार प्रकट किया

By भाषा | Updated: January 10, 2021 20:40 IST

Open in App

श्रीनगर, 10 जनवरी कश्मीर घाटी में बर्फबारी और कोविड-19 महामारी की वजह से लोग घरों में बंद हैं और ऐसे में घाटी की दो बहनों ने बर्फ पर कलाकृति बनाकर कोरोना योद्धाओं के प्रति आभार प्रकट किया है। इन दोनों बहनों में से एक ने कानून और दूसरी ने चिकित्सा की पढ़ाई की है।

शहर के अथवाजन में इन दो बहनों के घर के प्रांगण में लोग बर्फ पर उकेरी गई कलाकृति को देखने के लिए आ रहे हैं। डॉक्टर कुर्तुल आईन जोहरा और आयमान जोहरा ने इसे बनाया है।

बर्फ पर एक महिला डॉक्टर की छवि बनाई गई है, जिसके हाथ में कोविड-19 के टीके से भरा हुआ सिरिंज, आला है और विश्व स्वास्थ्य संगठन का संक्षिप्त नाम 'डब्ल्यूएचओ' लिखा है।

कुर्तुल आईन ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ इसके जरिये कोविड-19 के खिलाफ दुनिया भर में लड़ाई लड़ने वालों खास तौर पर कश्मीर में इसके खिलाफ मोर्चे पर डटे रहनेवालों को शुक्रिया कहा गया है। डॉक्टरों, पारा चिकित्सकों, पुलिस, एम्बुलेंस चालकों और मीडिया…सभी ने महामारी के खिलाफ लड़ने में भूमिका अदा की है।’’

इन बहनों ने कहा कि वे अपनी कलाकृति के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दे रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने एक महिला डॉक्टर की कलाकृति तैयार की ताकि इस महामारी के खिलाफ लड़ रही महिलाओं के प्रति आभार प्रकट किया जा सके और महिला सशक्तिकरण को रेखांकित किया जाए।’’

हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि एक डॉक्टर और एक वकील कैसे बर्फ की कलाकृतियां बनाने के काम में जुट गईं तो उन्होंने कहा, ‘‘ कला हमारे खून में है। हम अपने स्कूल के दिनों में आनंद उठाने के लिए कला प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते थे और जीतते थे। शिक्षा पूरी करने के बाद हम अपने इस शौक को मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर पूरा करने लगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई