लाइव न्यूज़ :

असम में कोविड-19 की दूसरी लहर है बेहद गंभीर, मुख्यमंत्री ने लोगों से दान करने की अपील की

By भाषा | Updated: May 18, 2021 22:38 IST

Open in App

गुवाहाटी , 18 मई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर का पूर्वोत्तर के इस राज्य पर ‘बहुत गंभीर’ प्रभाव है, जिसके लिए चिकित्सा बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की जरूरत है।

फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से सरमा ने लोगों से इस महामारी से निपटने में सरकार का सहयोग करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष या असम आरोग्य निधि में उदारतापूर्वक दान करने की अपील की।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘ असम में कोविड-19 की दूसरी लहर का असर बहुत ही गंभीर है। इस पृष्ठभूमि में राज्य में चिकित्सा बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने की जरूरत है।’’

सरमा ने कहा कि यह महामारी ‘सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौती’ रही है और उसने मानवता को अनकहा दर्द दिया है एवं कई लोगों की जान चली गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ असम सरकार ने इस अप्रत्याशित चुनौती से निपटने के लिए कई कदम उठाये हैं । हमने अपने चिकित्सा बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए काम किया है तथा और आईसीयू बेड बढ़ाने एवं कोविड-19 केयर सेंटरों के लिए कदम उठाये हैं। हमने अपने ऑक्सीजन उत्पादन एवं भंडारण को बढाया है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आपके दान का बस कोविड -19 रोकथाम में उपयोग किया जाएगा... दानदाताओं की सूची सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की जाएगी और सारे दान आयकर से मुक्त होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर