लाइव न्यूज़ :

‘पवित्र रिश्ता’ के दूसरे सीजन का प्रसारण 15 सितंबर से

By भाषा | Updated: September 1, 2021 20:20 IST

Open in App

ऑनलाइन प्रसारण मंच जी5 ने बुधवार को घोषणा की कि अंकिता लोखंडे और शाहीर शेख अभिनीत ‘पवित्र रिश्ता’ के दूसरे सीजन का प्रसारण 15 सितंबर को होगा। जी टीवी का यह मूल शो 2009 में आया था और इसमें मुख्य भूमिका में दिवंगत कलाकार सुशांत सिंह राजपूत और लोखंडे थीं। पांच साल तक प्रसारित इस धारावाहिक ने दोनों कलाकारों को घर-घर में लोकप्रिय बना दिया था। एकता आर कपूर द्वारा रचित आगामी हिस्से की वेबसीरिज में मानव (शेख) और अर्चना (लोखंडे) की कहानी है। बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की संयुक्त प्रबंध निदेशक कपूर को उम्मीद है कि दर्शक इस नए सीजन पर भी अपना प्यार बरसाएंगे। लोखंडे ने कहा कि वह ‘पवित्र रिश्ता’ को फिर से दर्शकों के बीच लाने के लिए कपूर और जी5 की आभारी हैं। अभिनेत्री ने कहा कि ऐसा बिरले ही होता है कि कोई काम किसी के जीवन को बहुत ज्यादा बदल देता हो और पवित्र रिश्ता उनके लिए कुछ ऐसा ही था। वहीं मानव का किरदार अदा करने के लिए राजपूत की जगह लेने वाले शेख ने कहा कि यह उनके करियर के चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो