लाइव न्यूज़ :

'मिशन शक्ति अभियान' का दूसरा चरण आठ मार्च से शुरू होगा

By भाषा | Updated: March 6, 2021 23:20 IST

Open in App

लखनऊ, छह मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति अभियान’ का दूसरा चरण अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस, आठ मार्च से शुरू होगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अन्तर्विभागीय समन्वय से इस अभियान के दूसरे चरण की सफलता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर वीडियो कांफ्रेंस के जरिये मुख्‍यमंत्री ने ‘मिशन शक्ति अभियान’ के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा की और जिलाधिकारियों से वर्चुअल संवाद करते हुए अभियान के तहत अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ मार्च को अभियान के दूसरे चरण के शुभारंभ पर मुख्य कार्यक्रम प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए इसे गतिशील बनाने के निर्देश दिए। योगी ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत घर के पट्टे महिलाओं के नाम पर हो और घरौनी में महिला का नाम दर्ज हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत अधिक खबरें

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं